''रातभर मोबाइल बंद होने के बाद भी डेटा खत्म'', कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने इंटरनेट यूजर्स की दिक्कत का मामला संसद में उठाया

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
''रातभर मोबाइल बंद होने के बाद भी डेटा खत्म'', कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने इंटरनेट यूजर्स की दिक्कत का मामला संसद में उठाया

DELHI. क्या आपका Mobile Data भी समय से पहले खत्म हो जाता है? आपको मोबाइल डेटा लिमिट खत्म होने का मैसेज कम इस्तेमाल के बाद भी आ जाता है? आप अकेले नहीं है। ये केवल आम यूजर के साथ ही नहीं बल्कि, कांग्रेस के सांसद के साथ भी होता है इसके बारे में उन्होंने संसद में सवाल भी उठाए।



कई बार यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं



Mobile Data का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लोगों को अब डेली 3GB डेटा तक मिलता है। टेलीकॉम कंपनियां सस्ते प्रीपेड प्लान भी उपलब्ध करवाती हैं। एक-एक शिकायत कई बार यूजर्स सोशल मीडिया पर करते हैं कि उनका डेटा जल्दी खत्म हो जाता है। कई बार समय से पहले ही डेटा खत्म होने का मैसेज आ जाता है। ये केवल आम यूजर के साथ ही नहीं बल्कि कांग्रेस के सांसद के साथ भी होता है। इसके बारे में उन्होंने संसद में सवाल भी उठाए। कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने इंटनेट यूजर्स की इस दिक्कत का मामला संसद में उठाया।  



खड़गे का मोदी पर निशाना- लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है, महुआ से सीतारमण बोलीं- हमने उजाला किया, आपने दंगे कराए



रात में फोन बंद करके सोते हैं सुबह उठते हैं तो डेटा खत्म 



उन्होंने इसके बारे में IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा। उन्होंने पूछा कि जब वो सोते हैं तो क्या उनके मोबाइल डेटा का इस्तेमाल भूत कर लेते हैं? उन्होंने कहा कि एयरटेल और जियो यूजर्स को खुलेआम लूट रहे हैं। आगे उन्होंने कहा वो फोन बंद करके रात में सोते हैं और सुबह उठते हैं तो डेटा खत्म हो जाता है। क्या डेटा इस्तेमाल भूत करते हैं? 



इस दौरान मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा



दरअसल IT मंत्री अश्विनी वैष्णव BSNL के पुनरुद्धार, टेलीकॉम सर्विस और 5G को लेकर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो दिन चले गए जब BSNL के कुछ मंत्रियों के लिए दुधारू गाय की तरह हुआ करता था। उन्होंने दावा किया अब BSNL का रिवाइवल होगा और कंपनी के अच्छे दिन आएंगे।  


Congress MP Jasbir Singh Question in Parliament Mobile Data IT Minister Ashwini Vaishnav IT मंत्री अश्विनी वैष्णव कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह मोबाइल डेटा संसद में सवाल